Posts

Showing posts from July, 2024
  चल-चरखा एवं हथकरघा का इतिहास  पूरा विश्व इस बात का ऋणी है कि भारत   में वस्त्र निर्माण कला और हस्तशिल्पों का उद्भव हुआ , कलाएं परिष्कृत हुई l 8000 वर्ष पुरानी मोहनजुदाड़ो की खुदाई में मिली मूर्तियों के कपड़े , वेदों और उपनिषदों की ऋचाओं में वर्णित देवताओं के वस्त्र, ई. पू. 700 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण के श्लोकों में राम - सीता, रावण के वस्त्रों का उल्लेख, ये सभी भारत की परिष्कृत हस्तनिर्मित वस्त्र कलाओं के साक्ष्य है l प्रागैतिहासिक काल से लेकर 17 वी शताब्दी तक हस्तनिर्मित वस्त्र उद्योग की विकास यात्रा निर्बाध रूप से अग्रसर होती रही l उन्नत रेशमी, सूती, धातुओं की जरी से सजे हुए वस्त्रों की ख्याति सारे विश्व में फैल गई थी | जर्मनी और इंग्लैंड की रानियां भारत के कपड़ों से अत्यंत प्रभावित थी, इनके बदले विदेशों से मुहमांगा दाम मिलता था l इसी कारण ब्रिटेन की संसद में सन 1721 में कलिको एक्ट पास किया गया | जिसके अंतर्गत इंग्लैंड में भारत निर्मित कपड़े के आयात पर रोक
Image
  पॉवर लूम पर बनने वाले वस्त्रों में साईंजिंग प्रक्रिया के अंतर्गत धागों को मजबूत करने के लिए मटन टेलो का उपयोग धागों के ऊपर होता है| जबकि हथकरघा पर बने हुए वस्त्रों में साईंजिंग प्रक्रिया का उपयोग नहीं होता है| जिससे ये वस्त्र पूर्णतः अहिंसक होते हैं| चल-चरखा में ऐसे वस्त्रों को महिलाएं अपने हाथों से हथकरघा पर बुनती है|